पानी की निकासी न होने से हफ्ते से बंद घरोटा का सेवा केंद्र

मुनीश सैनी शौकत अली सुरेश कुमार बलविदर चौहान राजेश जोगिदर पाल वरियाम दयाल सिंह विजय कुमार ने बताया कि यदि जिला प्रशासन ने सही कदम उठाया होता तो लोगों को यह दिन देखने को नहीं मिलता। सेवा बंद होने के कारण मजबूरन लोगों को पठानकोट जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:52 PM (IST)
पानी की निकासी न होने से हफ्ते से बंद घरोटा का सेवा केंद्र
पानी की निकासी न होने से हफ्ते से बंद घरोटा का सेवा केंद्र

संवाद सहयोगी, घरोटा: ब्लाक मुख्यालय घरोटा का सेवा केंद्र बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण हफ्ते से बंद हैं। सेवाएं ठप रहने से लोगो के काम नहीं हो पाए। उन्हें अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ा। मुनीश सैनी, शौकत अली, सुरेश कुमार, बलविदर चौहान, राजेश, जोगिदर पाल, वरियाम, दयाल सिंह, विजय कुमार ने बताया कि यदि जिला प्रशासन ने सही कदम उठाया होता तो लोगों को यह दिन देखने को नहीं मिलता। सेवा बंद होने के कारण मजबूरन लोगों को पठानकोट जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था करें प्रशासन:-अमित सूरी

अमित सूरी ने कहा कि बिना देरी प्रशासन को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे बार-बार सेवा केंद्र डूबने की समस्या पेश न आए। लोगों को अपने कार्यों के लिए दूरदराज जाने से मुक्ति मिल सके। सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान: संजीव पठानिया

संजीव पठानिया ने कहा कि सेवा केंद्र के बंद रहने से सरकार को फीस के रूप में मिलते राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिना देरी समस्या का हल कर लोगों को दी जाए राहत।

chat bot
आपका साथी