महिलाओं के लिए शहर के सात पार्कों में बनाए जाएंगे अलग से शेड

जिले के सात पार्कों में 22 लाख रुपये की लगात से महिलाओं के लिए अलग से शेड बनाए जाएंगे। एक पार्क में काम शुरू हो चुका है जबकि दो पार्कों में मई में काम शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:33 PM (IST)
महिलाओं के लिए शहर के सात पार्कों में बनाए जाएंगे अलग से शेड
महिलाओं के लिए शहर के सात पार्कों में बनाए जाएंगे अलग से शेड

जागरण संवाददाता, पठानकोट : जिले के सात पार्कों में 22 लाख रुपये की लगात से महिलाओं के लिए अलग से शेड बनाए जाएंगे। एक पार्क में काम शुरू हो चुका है, जबकि दो पार्कों में मई में काम शुरू होगा। शेष चार पार्कों में शेड लगाने के लिए चयन किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 15 दिनों के अंदर इसमें भी काम शुरू हो जाएगा।

सुबह और शाम पार्कों में सैर करने लिए जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को इससे काफी सुविधा होगी। दरअसल, शहर में करीब 16 पार्क हैं। ये पार्क या तो नगर निगम की ओर से बनाए गए हैं या वन विभाग की ओर से। कई पार्क ऐसे हैं जो सामाजिक संस्थाओं की मदद से चल रहे हैं, लेकिन इन पार्कों में महिलाओं के लिए कोई अलग से सुविधा नहीं है। इसको देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि शहर के चुनींदा पार्कों में महिलाओं के लिए अलग से शेड बनाए जाएं, ताकि महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर कसरत या योग कर सकें। बरसात के दिनों में भी उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस फैसले से शहर की महिलाएं काफी खुश हैं।

नेचर पार्क काम शुरू

डलहौजी रोड स्थित नेचर पार्क में महिलाओं के अलग से शेड बनाने का काम शुरू हो चुका है। हालांकि इस पार्क में पहले से एक शेड बना हुआ है, लेकिन इसमें सुबह और शाम को पुरुषों की संख्या अधिक होती है। इसलिए महिलाओं को योग व कसरत करने में परेशानी होती थी। बरसात के समय में उनको ज्यादा परेशानी आ रही थी। इस पार्क में सुबह के समय करीब 30 से 40 महिलाएं आती है।

मई में चिल्डर्न पार्क, अबरोल नगर पार्क में काम शुरू होगा

मई में चिल्डर्न पार्क और अबरोल नगर पार्क में शेड लगाने काम शुरू हो जाएगा। शेड बनने के बाद यहां पर आने वाली महिलाओं को भी काफी सुविधा होगा। इन दोनों पार्कों में सुबह और शाम काफी संख्या में महिलाएं आती हैं। यहां पर आने वाली महिलाओं ने कहा कि प्रशासन का यह फैसला सराहनीय है। इससे उनको धूप और बरसात में सुविधा होगी। शेष पार्कों का किया जा रहा है चयन

एसई सुरजीत सिंह ने कहा कि सात पार्कों में शेड लगाए जाएंगे। तीन पार्कों का चयन कर लिया गया है। शेष चार पार्कों का चयन किया जा रहा है। 15 दिनों के अंदर इसमें भी काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी