सरपंच पल्लवी ने छतवाल गांव के लोगों की सुनी समस्याएं

पंजाब की युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर ने गांव छतवाल का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:51 PM (IST)
सरपंच पल्लवी ने छतवाल गांव के लोगों की सुनी समस्याएं
सरपंच पल्लवी ने छतवाल गांव के लोगों की सुनी समस्याएं

संवाद सहयोगी, मामून: पंजाब की युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर ने गांव छतवाल का दौरा किया। गांव हाड़ा की युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर ने बताया कि आज गांव छतवाल का दौरा किया गया है, जिसमें गांव वासियों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति में भाग लेना चाहिए। युवाओं को राजनीति में आने से गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इस मौके किसान लेबर यूनियन छतवाल के प्रधान बसंत सिंह, पूर्व कैप्टन राजकुमार शर्मा, पूर्व कैप्टन टीसी, शर्मा, पूर्व सूबेदार कमल सिंह मन्हास, पूर्व सूबेदार नागर चंद, पूर्ण चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी