पुस्तक विमोचन व त्रिभाषा कविता संगोष्ठी का आयोजन

डा. केवल कृष्ण शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक एक कदम जिदगी की यशपाल शर्मा द्वारा लिखित उपन्यास हंजूआं दे हड़ तथा डा. दिनेश शर्मा द्वारा रचित नावल वुमेन- प्रे टू वायलेंस का विमोचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:16 PM (IST)
पुस्तक विमोचन व त्रिभाषा कविता संगोष्ठी का आयोजन
पुस्तक विमोचन व त्रिभाषा कविता संगोष्ठी का आयोजन

संवाद सहयोगी, पठानकोट: साहित्य सौरभ अकादमी पठानकोट की ओर से अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा व संयोजक यशपाल शर्मा की देखरेख में पुस्तक विमोचन व त्रिभाषा कविता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चांसलर हिमाचल सेंट्रल विश्वविद्यालय धर्मशाला डा. हरमहेंद्र सिंह बेदी पहुंचे। वहीं विशेष रूप से गुरनाम कौर बेदी, डा. गीता डोगरा, डा. विजय मेहता, डा. समरेंद्र शर्मा, डा. दर्शन त्रिपाठी, डा. सुखविदर सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उपरांत डा. केवल कृष्ण शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'एक कदम जिदगी की', यशपाल शर्मा द्वारा लिखित उपन्यास 'हंजूआं दे हड़' तथा डा. दिनेश शर्मा द्वारा रचित नावल 'वुमेन- प्रे टू वायलेंस' का विमोचन किया गया।

इन पुस्तकों पर पुनीता सहगल, डा. सुखविद्र सिंह व डा. समरेंद्र शर्मा ने अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर डा. पूर्ण एहसान, रवि कुमार, राकेश, सुनील आफताव, बिशनदास, नरेश दीनानगरवी, अशोक चित्रकार, राज गुरदासपुरी, पाल गुरदासपुरी, सैली बलजीत, डा. लेखराज, गोपाल फिरोजपुरी, डा. धर्मपाल साहिल, मनोहर वाजिद भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी