रुटीन में चलेंगी रोडवेज बसें, हड़ताल एक तक स्थगित

जानकारी पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन शाखा पठानकोट के महासचिव जानू व राज कुमार ने दी।याद रहे रोडवेज में पिछले लंबे समय से पनबस के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने कई बार रेगुलर करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:51 PM (IST)
रुटीन में चलेंगी रोडवेज बसें, हड़ताल एक तक स्थगित
रुटीन में चलेंगी रोडवेज बसें, हड़ताल एक तक स्थगित

जागरण संवाददाता, पठानकोट: रेगुलर करने की मांग को लेकर 30 नवंबर से प्रदेश स्तर पर होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है, जिसके बाद मंगलवार को रोडवेज और पनबस सर्विस रुटीन में चलेगी।

जानकारी पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन शाखा पठानकोट के महासचिव जानू व राज कुमार ने दी।याद रहे रोडवेज में पिछले लंबे समय से पनबस के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने कई बार रेगुलर करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। इसीके तहत यूनियन द्वारा 30 नवंबर को प्रदेश स्तर पर चक्का जाम करने की बात कही थी।जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।जानू व राज कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार ने यूनियन को भरोसा दिलाया है कि 1 दिसंबर को कैबिनेट की होने वाली मीटिग में उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद यूनियन ने फैसला लिया है कि एख दिसंबर तक हड़ताल स्थगित की जाए। उन्होंने कहा कि एख दिसंबर को होने वाली हड़ताल में यदि उन्हें रेगुलर करने का फैसला न दिया गया तो हड़ताल होकर रहेगी।

chat bot
आपका साथी