कब्जों की भेंट चढ़ रही संपर्क मार्ग

सीमावर्ती क्षेत्र की अधिकतर संपर्क सड़कें संकरी होती जा रही है। इसका कारण अवैध कब्जा बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:48 AM (IST)
कब्जों की भेंट चढ़ रही संपर्क मार्ग
कब्जों की भेंट चढ़ रही संपर्क मार्ग

संवाद सहयोगी, बमियाल : सीमावर्ती क्षेत्र की अधिकतर संपर्क सड़कें संकरी होती जा रही है। इसका कारण अवैध कब्जा बताया जा रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फसल की कटाई के बाद सड़क का कुछ हिस्सा किसान हल जोत कर खेतों से मिला लेते हैं। इसके चलते 22 फुट चौड़ी सड़कें कहीं 10 फुट तो कहीं 8 फुट बची हुई है। सीमावर्ती क्षेत्र की दर्जनों संपर्क मार्ग खेतों में मिलाए जाने का सिलसिला चल रहा है। देहाती क्षेत्र की अधिकतम लिक सडकें तकरीबन 22 फुट चौड़ी है। कुछ सड़कों की चौड़ाई 15 फीट से 18 फीट है, लेकिन मौजूदा समय में इनकी हालत देखे तो 22 फुट चौड़ाई वाली सड़क 12 फुट से अधिक नहीं बची है, जबकि 15 से 18 फुट वाली सड़क की चौड़ाई इस समय सिमट कर 8 से 10 फुट तक की रह गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि क्षेत्र के अधिकतर लिक सड़कें खेतों से गुजरती हैं। कई स्थानों पर फसल की कटाई के उपरांत जब दोबारा फसल लगाने के लिए खेत जोते जाते हैं उस समय सड़क का कुछ हिस्सा हल जोड़ते वक्त खेतों में मिल जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने कहा कि धीरे-धीरे सड़कों की बरम अब खेतों से छुड़ाई जा रही है। लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है बरम से छेड़छाड़ ना करें।

बाजार में पार्किंग बनाया जाए

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर के कैनाल रोड व टेंपो स्टैंड चौक पर रोजाना जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीनियर सिटीजन हेमराज शर्मा, मोहनलाल डोगरा, प्रिसिपल बलवीर सलारिया, राममूर्ति शर्मा, तिलक राज, सतीश शर्मा, रोहित, विनोद महाजन ने बताया कि रोड पर वाहनों की सही ढंग से पार्किंग न होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां कोई भी पार्किंग नहीं है, ऐसे में रोजाना जो लोग शापिग या अन्य कार्यो के लिए बाजार आते हैं वह अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क कर देते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जहां पर पक्के कर्मचारियों को तैनात किया जाए जो की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखें। वहीं नगर कौंसिल सुजानपुर सुजानपुर में बाहर से आने वाले लोगों के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था करें, ताकि लोग अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे की बजाय पार्किंग में खड़ी कर सकें।

chat bot
आपका साथी