ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा पंजाब के चेयरमैन

अरोड़ वंश महासभा पंजाब की बैठक डलहौजी रोड स्थित अरोड़ वंश कुलदेव स्थान पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM (IST)
ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा पंजाब के चेयरमैन
ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा पंजाब के चेयरमैन

संवाद सहयोगी, मलिकपुर: अरोड़ वंश महासभा पंजाब की बैठक डलहौजी रोड स्थित अरोड़ वंश कुलदेव स्थान पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की उपस्थित हुए। उन्होंने कुलदेव स्थान पर माथा टेकने के बाद सभा का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की। इस दौरान सर्व समिति से ऋषि अरोड़ा को अरोड़ वंश महासभा पंजाब का चेयरमैन, हाकम सिंह अरोड़ा को सीनियर वाइस प्रधान, रोहित अरोड़ा को मीडिया इंचार्ज पंजाब, पवन सेठी व तरसेम सिंह को सलाहकार, सोनू गाबा को हैंडीकैप्ड विग पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया। प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की ने कहा कि इसी प्रकार पंजाब के सभी जिलों में अरोड़ वंश महासभा पंजाब की तरफ से नई इकाइयां गठित की जाएगी।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पठानकोट में अरोड़ वंश के कुलदेव स्थान की जगह मंदिर बनाने के लिए पक्के तौर पर अलाट की जाए। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनाने पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और मांग करते हुए कहा कि इस बोर्ड में अरोड़ वंश महासभा पंजाब के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए। इस मौके पर अरोड़ वंश पठानकोट के चेयरमैन गुरदीप सिंह गुलाटी, प्रधान रमेश अरोड़ा, सचिव प्रदीप भूटानी, कैशियर नरेंद्र अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, विनय अरोड़ा, राजकुमार, सौरव चावला आदि उपस्थित थे। पदाधिकारियों को शामिल किया जाए। इस मौके पर अरोड़ वंश पठानकोट के चेयरमैन गुरदीप सिंह गुलाटी, प्रधान रमेश अरोड़ा, सचिव प्रदीप भूटानी, कैशियर नरेंद्र अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, विनय अरोड़ा, राजकुमार, सौरव चावला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी