गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

गांव जड़ी में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन पूर्व सरपंच देस राज की प्रधानगी में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM (IST)
गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

संस, घरोटा :

गांव जड़ी में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन पूर्व सरपंच देस राज की प्रधानगी में हुआ। विशेष रूप से जोन इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह हाजिर हुए। उन्होंने कहा कि हल्का विधायक व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के नेतृत्व में इलाका उन्नति की ओर अग्रसर है। गांव जड़ी के विकास के लिए 21 लाख की ग्रांट जारी की थी। जिस के तहत अनेकों वार्डों में विकास कार्य लगे हुए है। उन्होंने चल रहे कार्यों की फीड बैक ली। वहीं लोगों ने घरोटा जड़ी रोड को अपग्रेड करके निर्मित करने, सेवा केंद्र चालू करने, 66 केवी घरोटा में बिजली कैश काउंटर चालू करने के अतिरिक्त लुक प्लांट की सड़क की जांच की मांग की। उक्त जोन इंचार्ज ने कहा की कैबिनेट मंत्री के ध्यान में लाकर इस का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर बलदेव सिंह मदन सिंह, मनोहर सिंह, राणा ठाकुर, रमेश सिंह इत्यादि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी