प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के तहत श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी शाहपुरकंडी ने प्रभातफेरी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:58 PM (IST)
प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत
प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के तहत श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी, शाहपुरकंडी ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान सभा के प्रेस सचिव गुरनाम सिंह मटोर ने बताया कि तीन जनवरी से प्रभातफेरियां शुरू की गई है, जोकि 16 जनवरी तक लगातार जारी रहेंगी। शुक्रवार को 13वीं प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर टी-2 कालोनी से होते हुए दोबारा श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंची है। इस पावन प्रभात फेरी का स्वागत है गुरु के भक्त सिगारा सिंह व उनके परिवार के सदस्यों व आस-पड़ोस के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक किया। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को श्री गुरु गोबिद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर सुखविदर सिंह गोराया, मास्टर कमलजीत सिंह, हरि सिंह, गुरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमिदर सिंह, रक्षपाल सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।

-----------

श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम 16 को

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के तहत श्री गुरुद्वारा सिंह सभा रानीतला में 16 जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा सिंह सभा रानीतला के अध्यक्ष सुच्चा सिंह ने बताया कि सुबह 12 बजे अखंड पाठ के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद रागी जत्थे के प्रमुख भाई अमरीक सिंह संगत को गुरु इतिहास से रूबरू करवाएंगे। वहीं कीर्तन के उपरांत गुरु के अटूट लंगर बांटा जाएगा। उन्होंने संगत से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लें। इस मौके पर तारा सिंह, सुखबीर सिंह कलेर, जसवीर सिंह, शेर सिंह, सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी