तीन घंटे बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, शनिवार तक छाए रहेंगे बादल

सोमवार सुबह पांच बजे हलकी बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। सात बजे बारिश बंद हो गई और दोबारा नौ बजे शुरू हुई दस बजे के करीब बंद हो गई। दोपहर बाद हलकी-हलकी धूप निकली परंतु गर्मी से राहत रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:03 PM (IST)
तीन घंटे बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, शनिवार तक छाए रहेंगे बादल
तीन घंटे बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, शनिवार तक छाए रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, पठानकोट: सोमवार सुबह तीन घंटे हुई बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज गई। इससे लोगों ने भी गर्मी से राहत महसूस की। को गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम 35.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम 27.1 रहा। मौसम विभाग अनुसार अगले पांच दिनों तक इसी प्रकार बादल छाए रहेंगे। दिन के वक्त बारिश की संभावना बनी रहेगी।

रविवार को उमस व गर्मी के कारण लोग बाजारों के बजाय घरों में रहे। देर रात्रि आसमान में बादल छाना शुरु हो गए थे। सोमवार सुबह पांच बजे हलकी बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। सात बजे बारिश बंद हो गई और दोबारा नौ बजे शुरू हुई दस बजे के करीब बंद हो गई। दोपहर बाद हलकी-हलकी धूप निकली परंतु गर्मी से राहत रही। अगले पांच दिन का अनुमानित मौसम

दिन-अकितम-न्यूनतम-मौसम

मंगलवार-29.2-26.1-बारिश की संभावना।

बुधवार-27.2-24.2-बारिश की संभावना।

वीरवार-28.3-25.2-बारिश की संभावना।

शुक्रवार-28.4-25.2-बारिश की संभावना।

शनिवार-30.3-26.3-बारिश की संभावना।

chat bot
आपका साथी