रियलिटी शो में सुजानपुर के रेहान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

डांस मुकाबले में 100 के करीब बच्चों ने भाग लिया। इसमें सुजानपुर के रेहान शर्मा ने पांच राउंड जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:31 PM (IST)
रियलिटी शो में सुजानपुर के रेहान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
रियलिटी शो में सुजानपुर के रेहान ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, मामून: डीडी पंजाबी चैनल के रियलिटी शो 'किसमे कितना है दम' सीजन-6 के डांस मुकाबले में पठानकोट जिले के हलका सुजानपुर निवासी रेहान शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। रियलिटी शो में सिगिग, डांसिग व माडलिग के मुकाबले करवाए गए, जिसमे तीन से 15 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। डांस मुकाबले में 100 के करीब बच्चों ने भाग लिया। इसमें सुजानपुर के रेहान शर्मा ने पांच राउंड जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। रेहान ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता व अपने डांसिग कोच अक्षु मल्होत्रा को दिया। रेहान शर्मा के पिता राजीव शर्मा ने बताया कि रेहान को छोटी उम्र में ही डांसिग का बहुत शोक है। वह अब तक डांसिग के अलग-अलग मुकाबलों में भाग लेकर कई ईनाम जीत चुका है।

chat bot
आपका साथी