केजरीवाल की तीसरी गारंटी का पंजीकरण रविवार से : आरके शर्मा

उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट के हर वार्ड और गांव में अभियान चलाया जाएगा। पंजीकरण के लिए हर महिला को 9115115599 पर मिस काल देनी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:35 PM (IST)
केजरीवाल की तीसरी गारंटी का पंजीकरण रविवार से : आरके शर्मा
केजरीवाल की तीसरी गारंटी का पंजीकरण रविवार से : आरके शर्मा

संवाद सूत्र, पठानकोट: केजरीवाल की तरफ से दी गई तीसरी गारंटी का पंजीकरण रविवार से शुरू होने जा रही है। उक्त जानकारी आप के वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के तहत 18 साल से उपर वाली महिलाओं को हर महीने 1000 पाने की पात्र होंगी। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट के हर वार्ड और गांव में अभियान चलाया जाएगा।

पंजीकरण के लिए हर महिला को 9115115599 पर मिस काल देनी होगी। महिला पार्टी के पदाधिकारी या पार्टी के स्वयंसेवकों से संपर्क कर सकती हैं, जो उनके सबसे नजदीक हैं। अरविद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटी दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कदम है। दूसरी तरफ जो महिलाएं पेंशन प्राप्त कर रही हैं उन्हें अतिरिक्त 1000 रुपये मिलेंगे। आम आदमी पार्टी की वालंटियर हर घर-घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे ताकि हर महिला हमारे यहां रजिस्ट्रेशन करा सके।

chat bot
आपका साथी