जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन दिया

वार्ड नंबर 35 में समाजसेवक मास्टर जनक राज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:10 PM (IST)
जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन दिया
जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन दिया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : वार्ड नंबर 35 में समाजसेवक मास्टर जनक राज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवार से संबंधित कन्या की शादी के लिए राशन वितरित किया गया। समाज सेवक मास्टर जनक राज ने बताया कि लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों लोगों को राशन वितरित करने के बाद अब गरीब परिवारों की सहायता करने का बीड़ा उठाया है। पिछले माह दो जरूरतमंद कन्याओं की शादी के लिए राशन वितरित किया गया था। इसी श्रंखला के तहत आज एक और कन्या की शादी के लिए राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में समूह सदस्यों के साथ मिल कर एक टीम का गठन किया जाएगा जो जरुरतमंदों की सहायता का कार्य करेगी। इस मौके पर सूरज कुमार, राज कुमार, ममता, दिव्यांश व राहुल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी