बेटी के जन्मदिन पर राशन दिया

विकास मंच द्वारा सिविल अस्पताल की सस्ती रसोई में दानी सज्जन सूरज शर्मा की ओर से बेटी के जन्मदिन पर राशन दिया गया। वहीं उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन भी वितरित किया। इस दौरान सूरज शर्मा ने कहा कि सस्ती रसोई द्वारा मरीजों की सेवा के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय हैं। जिसमें हर किसी को योगदान देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:32 PM (IST)
बेटी के जन्मदिन पर राशन दिया
बेटी के जन्मदिन पर राशन दिया

संवाद सहयोगी, पठानकोट : विकास मंच द्वारा सिविल अस्पताल की सस्ती रसोई में दानी सज्जन सूरज शर्मा की ओर से बेटी के जन्मदिन पर राशन दिया गया। वहीं उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन भी वितरित किया। इस दौरान सूरज शर्मा ने कहा कि सस्ती रसोई द्वारा मरीजों की सेवा के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय हैं। जिसमें हर किसी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी समय-समय पर यहां आकर मरीजों की सेवा के लिए सहयोग देते रहेंगे तथा दूसरे लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर खत्री सभा के महासचिव राजेश पुरी, उप चेयरमैन रामपाल भंडारी, पठानकोट विकास मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, प्रधान दिनेश मोदगिल, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी