जरूरतमंद लोगों को वितरित किया राशन

गांव गोसाईपुर में जीओजी ब्लाक मनवाल अध्यक्ष ओम सिंह डडवाल की देखरेख में राशन वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:01 PM (IST)
जरूरतमंद लोगों को वितरित किया राशन
जरूरतमंद लोगों को वितरित किया राशन

संवाद सहयोगी, मामून : गांव गोसाईपुर में जीओजी ब्लाक मनवाल अध्यक्ष ओम सिंह डडवाल की देखरेख में राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण केंद्र सरकार ने फैसला लिया था कि गरीब परिवारों के जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं उन्हें दो महीने का राशन फ्री में दिया जाएगा। उसी कड़ी के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो गेहूं के हिसाब से यह राशन बांटा गया है। इस मौके पर जीओजी विनोद कुमार, तिलकराज, डिपो होल्डर केवल कृष्ण, रवी, संतोष राज, रानो देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी