पठानकोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाई विजयदशमी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुगियाल ने श्री केशव सत्संग हाल में खंड संघचालक प्रिंसिपल करण दीप सिंह की देखरेख में विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजा सूर्य नमस्कार समता योगासन बौद्धिक एवं संघ की प्रार्थना की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:38 PM (IST)
पठानकोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाई विजयदशमी
कायर्क्रम के दौरान खंड कार्यवाह राजीव कुमार शर्मा, मेजर सिंह, सरवन प्रभाकर, स्वास्तिक पराशर, योगेश शर्मा व अन्य।

शाहपुरकंडी (पठानकोट), जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुगियाल ने श्री केशव सत्संग हाल में खंड संघचालक प्रिंसिपल करण दीप सिंह की देखरेख में विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया। इसमें जिला सह कार्यवाह एडवोकेट ललित महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन व ध्वज प्रणाम से हुआ। स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजा, सूर्य नमस्कार, समता, योगासन, बौद्धिक, एवं संघ की प्रार्थना की।

इस मौके पर जिला सह कार्यवाहक एडवोकेट ललित महाजन ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई है तब तब भगवान ने अवतार लेकर उसका नाश किया है। संघ भी उसी दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है। संघ का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी जाति, धर्म  को साथ लेकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। इस मौके पर खंड कार्यवाह राजीव कुमार शर्मा, मेजर सिंह, सरवन प्रभाकर, स्वास्तिक पराशर, योगेश शर्मा, अमित कुमार, रविंदर कुमार, मनदीप सिंह, सुनील के अलावा कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी