8 को सहायक संघ तथा महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ डीसी कार्यालय के बाहर करेंगे रैली

आंगनबाड़ी कर्मचारी महिला सहायक संघ ओर महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ जिला पठानकोट की एक विशेष बैठक गांव मनवाल में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:02 PM (IST)
8 को सहायक संघ तथा महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ डीसी कार्यालय के बाहर करेंगे रैली
8 को सहायक संघ तथा महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ डीसी कार्यालय के बाहर करेंगे रैली

संवाद सहयोगी, पठानकोट : आंगनबाड़ी कर्मचारी महिला, सहायक संघ ओर महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ जिला पठानकोट की एक विशेष बैठक गांव मनवाल में हुई। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला विग की जिला प्रधान शीतल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित मीटिग में सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया।प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आंगनवाड़ी महिला व सहायक संघ तथा महिला विभाग भारतीय मजदूर संघ जिला पठानकोट की ओर से महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिलाधीश पठानकोट कार्यालय के बाहर विशाल रोष रैली की जाएगी। इसके बाद जिलाधीश को ज्ञापन भी दिया जाएगा। कहा कि महिलाओं की मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी महिलाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करना,जिले में आंगनबाड़ी सेंटर बनाना, शहर में 500 मीटर की दूरी पर महिलाओं के शौचालय एवं लघु शंका अलग से तैयार करवाना, अति जरूरी समझे जाने पर ही महिलाओं की नाइट ड्यूटी लगना, घरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए अलग से कानून बनाना मुख्य तौर पर शामिल हैं। मौके पर सोनिया देवी, सुनंदा देवी, सीता देवी, सुनीता पठानिया, रेनू बाला, चांद रानी, नीलम शर्मा, मनजीत कौर, विजयलक्ष्मी, सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

वाटर सप्लाई कर्मचारियों की बैठक छह को

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पीडब्ल्यूडी हेल्थ एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन जिला पठानकोट की बैठक छह मार्च को सुबह 10 बजे तक शिमला पहाड़ी पठानकोट में होगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए यूनियन के चेयरमैन सतीश शर्मा, महासचिव सुरेश कुमार ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संघर्ष रेखा तैयार की जाएगी। सभी कर्मचारी समय पर पहुंच मीटिग को सफल बनाए और सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए बाकी सदस्यों का सहयोग करे।

chat bot
आपका साथी