राकेश महाजन बने फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

पठानकोट फोटोग्राफर एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें फोटोग्राफरों को आने वाली समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:44 PM (IST)
राकेश महाजन बने फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
राकेश महाजन बने फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट फोटोग्राफर एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें फोटोग्राफरों को आने वाली समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर राकेश महाजन बिट्टू को सर्वसम्मति से वर्ष 2021-2022 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश महाजन बिट्टू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी कर्तव्य परायणता के साथ निभाएंगे। आने वाले दिनों में संस्था की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर को आने वाली समस्याओं के संदर्भ में एसोसिएशन एकजुट है। इस दौरान डाक्टर मनु शर्मा, विनोद सैम, राज, रोबिन शर्मा, सनी, सुरजीत, विजय, रोशन, प्रेम कपूर, अंकित, ज्योति, रमन शर्मा, विनोद कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी