निजाम बदलते ही हटा दी गईं 'राजा साब' की तस्वीरें

समान्य जनमानस में एक मुहावरा प्रचलित है चढ़ते सूरज को ही हर कोई सलाम करता है। यह मुहावरा इस समय सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिद्र सिंह पर सटीक बैठता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:16 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:16 AM (IST)
निजाम बदलते ही हटा दी गईं 'राजा साब' की तस्वीरें
निजाम बदलते ही हटा दी गईं 'राजा साब' की तस्वीरें

जागरण संवाददाता, पठानकोट

समान्य जनमानस में एक मुहावरा प्रचलित है 'चढ़ते सूरज को ही हर कोई सलाम करता है'। यह मुहावरा इस समय सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिद्र सिंह पर सटीक बैठता है।

तीन दिन पहले पठानकोट के जिन सरकारी कार्यालयों सहित चौक-चौराहों पर 'राजा' अमरिद्र सिंह के बोर्ड लगे दिखाई देते थे, वहीं निजाम बदलते ही जिला प्रशासन ने उनके लगे बोर्डों को हटवाने का काम तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में लगे उनके बैनरों को हटाने के बाद सड़कों के किनारे लगे सभी बोर्ड हटा दिए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो शहर के लगभग सभी मार्गों पर उनके बोर्ड लगाए गए थे। जिसमें सरकार की साढे़ चार साल की उपलब्धियों को बताया गया था। लेकिन, बीते रविवार को प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होते ही सरकारी इमारतों पर लगे बैनरों व बोर्डों को हटा दिया गया। नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट के पास लगे बोर्ड को कर्मचारियों ने हटवा दिया।

रेंट ब्रांच की टीम को आदेश, जहां भी कैप्टन के बोर्ड हो हटावो

इसके बाद अधिकारियों ने रेंट ब्रांच की टीम को आदेश किया कि शहर में जहां कहीं भी कैप्टन अमरिदर सिंह के बोर्ड लगे हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाने का काम किया जाए। आदेश जारी होते ही रेंट ब्रांच की टीम ने नई सब्जी मंडी, एमडीके स्कूल, छोटी नहर मलिकपुर चौक एरिया में लगे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बोर्डो की फोटो खिचने के बाद रिपोर्ट की गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच उन्हें हटा दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री के बोर्ड हटवा दिए गए हैं

उधर, नगर निगम की सुपरिटेंडेंट दर्शना ने बताया कि प्रदेश में चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में निगम कार्यालय अथवा निगम परिसर में लगे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिद्र सिंह के पोस्टरों व बैनरों को हटवा दिया गया है। कहा कि नई सब्जी मंडी, छोटी नहर मलिकपुर बाईपास चौक व एमडीके स्कूल के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री के लगे बोर्डों का सुबह सर्वे करने के बाद दोपहर को इन्हें हटा दिया गया।

chat bot
आपका साथी