नशे की सप्लाई को रोकने के लिए पंजाब-हिमाचल पुलिस चलाए संयुक्त आपरेशन: मन्हास

नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही महिला शक्ति की ओर से जिला पठानकोट तथा सुजानपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला पठानकोट की 3000 महिलाएं भाग लेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST)
नशे की सप्लाई को रोकने के लिए पंजाब-हिमाचल पुलिस चलाए संयुक्त आपरेशन: मन्हास
नशे की सप्लाई को रोकने के लिए पंजाब-हिमाचल पुलिस चलाए संयुक्त आपरेशन: मन्हास

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति महिला विग की बैठक की गई। मुख्य रूप से समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरेंदर मन्हास उपस्थित हुए। सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि जिला पठानकोट जैसे संवेदनशील सीमावर्ती जिले में बहुत बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी हो रही है। नशे की आसानी से उपलब्धता के चलते युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। जिला पठानकोट के साथ लगती हिमाचल की सीमा से तस्कर अपने मोटे फायदे के लिए पंजाब में नशे की तस्करी कर रहे हैं। नशे की बड़ी मात्रा में हो रही आपूर्ति के चलते युवा पीढ़ी को आसानी से नशा उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हैं इनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए गंभीर प्रयास न किए गए तो जिला पठानकोट में हालात काफी खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई को रोकने के लिए पंजाब और हिमाचल पुलिस को संयुक्त आपरेशन चलाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समिति पिछले काफी लंबे समय से नशे तथा आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान छेड़े हुए हैं। समिति इसमें हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही महिला शक्ति की ओर से जिला पठानकोट तथा सुजानपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला पठानकोट की 3000 महिलाएं भाग लेंगी।

इस अवसर पर ज्योति देवी, नीना देवी, मनजीत कुमारी, सपना देवी, रेखा, अंजू, परमजीत, मधुबाला, सुमन, सविता देवी, संतोष कुमारी, आरती देवी, कांता देवी, रेनू बाला, मनजीत, निदो देवी, बबीता, पुष्पा, अंजू, रानी, मनजीत कुमारी, मधुबाला वीना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी