ग्रेनेट मिलने पर डमटाल पहाड़ी पर तीन घंटे सर्च ऑपरेशन, हाथ खाली

डमटाल की पहाड़ियों में गत दिवस हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस की ओर से मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:08 AM (IST)
ग्रेनेट मिलने पर डमटाल पहाड़ी पर तीन घंटे सर्च ऑपरेशन, हाथ खाली
ग्रेनेट मिलने पर डमटाल पहाड़ी पर तीन घंटे सर्च ऑपरेशन, हाथ खाली

संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हिमाचल प्रदेश के हिस्से में स्थित डमटाल की पहाड़ियों में गत दिवस हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस की ओर से मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी सिटी राजेद्र मन्हास की ओर से किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों व डमटाल पुलिस की भी बड़ी मात्रा में तैनाती रही। स्वैट कमांडों की ओर से सर्वप्रथम इस सारे एरिया की घेराबंदी की गई व उसके बाद डमटाल पहाड़ी के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।

डीएसपी सिटी राजेंद्र मन्हास ने कहा कि गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में डमटाल एरिया में हैंड ग्रेनेड मिला था जिसे सोमवार कड़ी सुरक्षा के बीच डिफ्यूज कर दिया गया है। करीब तीन घंटे चले इस सर्च ऑपरेशन क दौरान पुलिस को कोई भी असामाजिक वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी