पंजाब सरकार कर रही है केंद्रीय योजनाओं का कांग्रेसीकरण

वधायक दिनेश बब्बू ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:57 PM (IST)
पंजाब सरकार कर रही है केंद्रीय योजनाओं का कांग्रेसीकरण
पंजाब सरकार कर रही है केंद्रीय योजनाओं का कांग्रेसीकरण

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधायक दिनेश बब्बू ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया है। सुजानपुर में भाजपा की ओर से आयोजित मीटिग में दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका पंजाब में कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सरकारी व प्राइवेट लिस्टेड अस्पतालों में लाभार्थी परिवार के सभी सदस्य पांच लाख प्रति वर्ष तक कैशलेस ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई है, जबकि पंजाब सरकार की ओर से इस योजना को अपना बता कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं वह केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे हैं। जबकि, पंजाब सरकार अपना बता रही है। जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार इन चार वर्षों में सड़क नहीं बनाना तो दूर खराब सड़कों की रिपेयर तक नहीं करवा सके। पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। क्योंकि, इस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। इससे लोग परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरी करे। इस मौके पर पार्षद अशोक बावा, पूरब कौंसिल अध्यक्ष रूपलाल, युद्धवीर सिंह, बलबीर मन्हास, पिटू जसरोटिया, प्रीतम मन्हास, हीरा लाल शर्मा, तरसेम लाल, सोमराज, बरिदर मकोल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी