विधायक ने सुजानपुर में चुनाव दफ्तर का किया शुभारंभ

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वहीं विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोई वादा सुजानपुर के क्षेत्र में पूरा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM (IST)
विधायक ने सुजानपुर में चुनाव दफ्तर का किया शुभारंभ
विधायक ने सुजानपुर में चुनाव दफ्तर का किया शुभारंभ

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में सुजानपुर में चुनाव दफ्तर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ हुआ। विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा शामिल हुए। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वहीं विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोई वादा सुजानपुर के क्षेत्र में पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस अवसर पर पार्षद सृष्टा देवी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीलम हंस, अंचल सिंह, भाजपा मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा, रूपलाल पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष, पार्षद अशोक बावा, पार्षद द्वारकानाथ, अश्विनी शर्मा, युद्धवीर पठानिया ,सरपंच तरसेम लाल, सरपंच राजिदर सिंह, सरपंच अवतार सिंह कोहल, सरपंच सुरेश कुमार, पार्षद सृष्टा देवी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम हंस, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अंचल सिंह, विकास महाजन, विक्रम महाजन, तरलोक सिंह, महेंद्र सिंह, राजू शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी