भाजपा की बैठक में किसानी झंडा लेकर पहुंचे असामाजिक तत्व

पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि भाजपा वर्कर बैठक कर रहे थे कि इसी दौरान भोआ क्षेत्र का माइनिग माफिया का सरगना कुछ असमाजिक लोगों को साथ लेकर वहां पहुंचा और किसान मजदूर एकता के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा वर्करों से बहस करने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:10 PM (IST)
भाजपा की बैठक में किसानी झंडा लेकर पहुंचे असामाजिक तत्व
भाजपा की बैठक में किसानी झंडा लेकर पहुंचे असामाजिक तत्व

संवाद सहयोगी, सरना: गांव झाखोलाहडी में भाजपा के चल रह कार्यक्रम में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब किसानी झंडा लेकर भाजपा का विरोध करने के लिए पहुंचे कुछ लोग के साथ भाजपा वर्करों से उलझ पड़े। पुलिस ने बीच में आकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी मुताबिक फा‌र्च्यूनर गाड़ी में आए लोग जो आप को किसान बता रहे थे वहां किसान मजदूर एकता जिदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे। वहीं आगे से भाजपा वर्करों के द्वारा माइनिग माफिया मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।

जानकारी देते हुए पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि भाजपा वर्कर बैठक कर रहे थे कि इसी दौरान भोआ क्षेत्र का माइनिग माफिया का सरगना कुछ असमाजिक लोगों को साथ लेकर वहां पहुंचा और किसान मजदूर एकता के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा वर्करों से बहस करने लगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे किसान आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं। यह सब राजनीतिक शह पर भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध करने के लिए पहुंच जाते हैं।

chat bot
आपका साथी