कृषि कानूनों के विरोध में फूंका पुतला

लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अशोक मिश्रा को कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में फूंका पुतला
कृषि कानूनों के विरोध में फूंका पुतला

संवाद सूत्र, भोआ : किसान मजदूर जत्थेबंदियों ने पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लादपालवां टोल प्लाजा पर धरना दिया। प्रधानमंत्री व योगी सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल विभिन्न संगठनों के नेता कामरेड सत्य देव सैनी, केवल सिंह कंग, बावा सिंह, रघबीर सिंह मास्टर गुरदीप सिंह, पेशावर सिंह, बलवंत सिंह घोह, मंगत सिंह सैनी, मास्टर प्रेम सिंह, राजकुमार, केवल कृष्ण, विजय कुमार, इकबाल सिंह और शिव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार को किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को रद कर देना चाहिए। लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अशोक मिश्रा को कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए। नेताओं ने आगे कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कुंडली सीमा पर जघन्य हत्या की कड़ी निदा की और हत्यारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी