रीजन चेयरमैन की अधिकारिक विजिट पर कार्यक्रम आयोजित

महासचिव राजेश सहगल ने क्लब के अब तक के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी और गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:36 PM (IST)
रीजन चेयरमैन की अधिकारिक विजिट पर कार्यक्रम आयोजित
रीजन चेयरमैन की अधिकारिक विजिट पर कार्यक्रम आयोजित

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: लायंस क्लब सुजानपुर मेन एक्टिव की तरफ से प्रधान सुरेश महाजन की अध्यक्षता में रीजन चेयरमैन की आधिकारिक विजिट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन अशोक बांबा, जोन चेयरमैन लायन मनोज लोहिया, क्षेत्र सचिव राकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। महासचिव राजेश सहगल ने क्लब के अब तक के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी और गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रेसिडेंट सुरेश महाजन ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना तथा समाज में फैली बुराइयों संबंधी लोगों को जागरूक करना है। आने वाले दिनो में क्लब द्वारा समाज सेवा के प्रोजेक्ट्स किए जाएंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, विनोद धीमान, सुनील महाजन, अमित भूरी, भारत भूषण महाजन, नरेंद्र शर्मा, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी