जयंती पर बाबा साहेब के जीवन पर डाला प्रकाश

भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के तहत चेतना मंच हालेड ने कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:16 PM (IST)
जयंती पर बाबा साहेब के जीवन पर डाला प्रकाश
जयंती पर बाबा साहेब के जीवन पर डाला प्रकाश

संवाद सहयोगी, नरोट मैहरा : भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के तहत चेतना मंच हालेड ने कार्यक्रम करवाया। इसमें बाबा साहेब की याद में उनके चित्र पर फूल माला पहनाई गई व पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इस दौरान समिति सदस्य जनक राज मजोत्रा, बलदेव राज मजोत्रा, ऋषि कुमार, विशाल कुमार, नारगेज सिंह व पवन कुमार शामिल हुए। जनक राज मजोत्रा ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंजाब राज, संसार चंद, अवतार सिंह, किशोर कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी