चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने दिया धरना

राम सिंह ने कहा कि बांध परियोजना के अधिकारी क्लास फोर कैटेगरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है। कई क्लास फोर कर्मचारियों को सरप्लस पूल में डालकर पोस्टों को खत्म करने की साजिश कर रहा है। पहले ही क्लास फोर कर्मचारी कम हैं ऊपर से पोंस्टे भी कम की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:17 PM (IST)
चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने दिया धरना
चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने दिया धरना

संवाद सहयोगी, जुगियाल: बांध परियोजना पर कार्यरत क्लास फोर कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय के समक्ष अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। राम सिंह ने कहा कि बांध परियोजना के अधिकारी क्लास फोर कैटेगरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है। कई क्लास फोर कर्मचारियों को सरप्लस पूल में डालकर पोस्टों को खत्म करने की साजिश कर रहा है। पहले ही क्लास फोर कर्मचारी कम हैं ऊपर से पोंस्टे भी कम की जा रही हैं।

मजबूरी में कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते है और यह प्रदर्शन उतनी देर तक चलता रहेगा जितनी देर तक उनकी मांगे नही पूरी होती। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव अमनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरदास सिंह, स्टीफन, गुरदास सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी