लायंस क्लब ने प्रदूषण जांच कैंप लगाया

सुबह 11 से लेकर दो बजे तक लगाए गए करीब 50 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच की गई साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 03:50 PM (IST)
लायंस क्लब ने प्रदूषण जांच कैंप लगाया
लायंस क्लब ने प्रदूषण जांच कैंप लगाया

संवाद सूत्र, पठानकोट : लायंस क्लब पठानकोट फा‌र्च्यून की ओर से अध्यक्ष उज्जवल महाजन की देखरेख में रविवार को डलहौजी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों के लिए फ्री प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से रीजन चेयरमैन अशोक बांबा व जिला पीआरओ संजीव गुप्ता उपस्थित हुए। सुबह 11 से लेकर दो बजे तक लगाए गए करीब 50 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच की गई साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए गए।

अध्यक्ष उज्जवल महाजन ने कहा कि आज पर्यावरण में जिस ढंग से प्रदूषण बढ़ रहा है, वह चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने वाहनों की जांच अवश्य करवानी चाहिए। मुख्यातिथि वरिष्ठ लायन सदस्य वियज पासी, रीजन चेयरमैन अशोक बाम्बा व डिस्ट्रिक्ट पीआरओ संजीव गुप्ता ने युवाओं की ओर से समाज हित किये जा रहे कार्यां को सराहा तथा उनका मार्गदर्शन करने का उन्हें भरोसा दिया। अंत में समूह उपस्थित जनों का सचिव प्रतीक शर्मा, पीआरओ सुलक्ष्य ठाकुर, मेंबरशिप चेयरमैन सागर वर्मा का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी