सियासत : पैरी पाउणा के भ्रम जाल में जीत का सपना देख रहे विज: बडैहरा

विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह माह का समय बाकी है। विधायक अमित विज के खिलाफ कांग्रेस में ही विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 05:30 AM (IST)
सियासत : पैरी पाउणा के भ्रम जाल में जीत का सपना देख रहे विज: बडैहरा
सियासत : पैरी पाउणा के भ्रम जाल में जीत का सपना देख रहे विज: बडैहरा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह माह का समय बाकी है। विधायक अमित विज के खिलाफ कांग्रेस में ही विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में विज का रास्ता काफी मुश्किल भरा होगा। कांग्रेस के दिग्गज और वरिष्ठ नेता खुल कर बोल रहे हैं। विपक्ष पार्टी को कमजोर बताकर खुद विज से साढे़ चार साल का हिसाब मांग रहे हैं और विकास को लेकर तंज कस रहे हैं। जिला प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन अनिल दारा के बाद इन्फोटेक के वाइस चेयरमैन व टकसाली कांग्रेसी कार्तिक बडैहरा खुल कर बोल रहे हैं।

कार्तिक बडैहरा ने कहा कि केवल पैरी पाउणा के भ्रम जाल में विज दूसरी बार भी जीत का सपना देख रहे हैं। सच तो यह है कि साढ़े चार साल में विकास कार्य हुआ ही नहीं। अब जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो गलियों, नालियों व सीवरेज बनाने का काम शुरू किया गया है। दुखद बात तो यह है कि जहां पर सीवरेज की लाइन बिछी ही नहीं वहां पर सड़कें पक्की की जा रही हैं। छह माह बाद इसे दोबारा से उखाड़नी होगी। विपक्ष का कमजोर होने का ही नतीजा है कि आज इसपर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। कांग्रेस में होते हुए भी हमलोगों को अब बोलना पड़ रहा है। विज बताएं पेप्सी फैक्ट्री से पठानकोट के कितने लोगों को रोजगार मिला

कार्तिक बडैहरा ने कहा कि विधायक पेप्सी फैक्ट्री लाने की बात कर रहे हैं उसे तो भाजपाई अपना बता रहे हैं। विधायक ने फैक्ट्री से पहले पठानकोट की जनता से वायदा किया था कि फैक्ट्री लगने के बाद एरिया में बेरोजगारी कम होगी, लेकिन वह बताएं कि फैक्ट्री में पठानकोट के कितने लोगों को रोजगार दिलाया गया। बड़ी मुश्किल से इक्का-धुक्का लोगों को ही रोजगार मिला है। बाकी ज्यादातर लेबर व अधिकारी अन्य राज्यों से हैं। इसलिए पेप्सी का भी पठानकोट में आना न होना एक समान ही है। याद करें विपक्ष ने कितनी बार इसे रोकने के लिए धरना और प्रदर्शन किया। विज के साथ एक ऐसी फौज है जो समय और परिस्थिति के अनुसार मौसम की तरह बदलती रहती है। जब मास्टर मोहन लाल थे तो उसके साथ थे, अश्वनी शर्मा आए तो उसके साथ हो गए और जब विज विधायक बने तो उसके साथ हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक पैराशूट नेता को टिकट दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता विज के पास जाने से भी डरते हैं

कार्तिक बडैहरा ने कहा पार्टी को कार्यकर्ता न होने के बावजूद जीताने की जिम्मेदारी हमलोगों को सौंपी और हमने जीताया भी। आज कांग्रेस के टकसाली नेताओं को अलग कर दिया गया। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके पास जाने से भी डरते हैं। मेरा पूरा परिवार शुरू से ही शुरू से ही कांग्रेस के वफादार रहे हैं। मैं कालेज के दिनों से ही राजनीति करता आया हूं। टिकट के लिए मैंने पहले भी प्रयास किया था इस बार भी करूंगा। अगर हाईकमान ने मुझे टिकट नहीं दिया तो भी वह पार्टी का एक सच्चा सिपाही बन कर पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे, लेकिन इतना तय है कि चुनाव के दौरान वह अपनी ड्यूटी पठानकोट में करने की बजाय भोआ व सुजानपुर एरिया में ज्यादा कार्य करते हुए उम्मीदवारों को जिताने का हर संभव प्रयास करेंगे ताकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

chat bot
आपका साथी