राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति देश हित में नहीं: विनोद कुमार

वनोद कुमार ने केंद्र सरकार का 50 किलोमीटर का दायरा बीएसएफ को जांच व चौकसी का अधिकार देना के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे दुश्मन की नापाक कोशिशों पर रोक लगेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:44 PM (IST)
राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति देश हित में नहीं: विनोद कुमार
राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति देश हित में नहीं: विनोद कुमार

संवाद सहयोगी, घरोटा: राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति देश हित में नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार ने मंडल प्रधान संजीव पठानिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर जिला सचिव बलवान सिंह, मुख्य सचिव रविद्र सिंह विक्कू, देस राज, नरेश कुमार उपस्थित थे। विनोद कुमार ने केंद्र सरकार का 50 किलोमीटर का दायरा बीएसएफ को जांच व चौकसी का अधिकार देना के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे दुश्मन की नापाक कोशिशों पर रोक लगेगी। वही तस्करी पर रोक, सुरक्षा चक्र मजबूत, आतंकियों से निपटने में सहायता, सरहदों की सुरक्षा, घुसपैठ की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस मौके पर गौरव ठाकुर, राकेश, यश पाल, बलवीर सिंह, नरेश, इत्यादि अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी