पंजाब में भी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दें राजनीतिक पार्टियां

कांग्रेस नेत्री व सरपंच गीता ठाकुर ने कहा कि पंजाब में भी अब महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:21 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:21 AM (IST)
पंजाब में भी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दें राजनीतिक पार्टियां
पंजाब में भी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दें राजनीतिक पार्टियां

संवाद सहयोगी, माधोपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियका गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कही गई है। इसके चलते अब पंजाब में भी 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को देने की मांग उठने लगी है।

कांग्रेस नेत्री व सरपंच गीता ठाकुर ने कहा कि पंजाब में भी अब महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। जिस प्रकार प्रियका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने मी बात की है, ऐसा ही पंजाब में भी होना चाहिए।

जिला परिषद सदस्य कमलप्रीत कौर ने कहा कि जिस प्रकार पंचायतों, पंचायत समितिओं व जिला परिषद में महिलाओं के लिए आरक्षण है। अब विधानसभा में भी महिलाओं के लिए अधिक से अधिक आरक्षण होना चाहिए।

समाज सेविका सुचेता ठाकुर ने कहा कि पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों को चाहिए कि वह अपनी पार्टी में महिलाओं को अधिक से अधिक सीटें दें, ताकि वह अपनी आवाज विधानसभा में उठा सकें।

जिला परिषद सदस्य मनजिद्र कलेर ने कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है। अब महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में अधिक से अधिक सीटें चाहिएं ताकि वह महिलाओं की बात की जा सके।

chat bot
आपका साथी