27 से 29 जून चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

स्वास्थ्य विभाग पठानकोट द्वारा माइग्रेटरी पल्स पोलियो कैंप तिथि 27 28 व 29 जून को सिविल सर्जन डाक्टर हरविदर सिंह के निर्देशोंनुसार लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM (IST)
27 से 29 जून चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान
27 से 29 जून चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

संवाद सहयोगी, पठानकोट: स्वास्थ्य विभाग पठानकोट द्वारा माइग्रेटरी पल्स पोलियो कैंप तिथि 27, 28 व 29 जून को सिविल सर्जन डाक्टर हरविदर सिंह के निर्देशोंनुसार लगाया जा रहा है। डाक्टर हरविदर सिंह सिविल सर्जन ने बताया कि यह राउंड फ‌र्स्ट के अंतर्गत पोलियो उन्मूलन के लिए एक्शन प्लान जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत ट्रांसिट, फ्लोटिग और हाई रिस्क एरिया कवर किए जाएंगे। इसके लिए ऐस्टीमेटेड पापुलेशन जो पठानकोट के लिए 7159, घरोटा के लिए 16210, बूंगल बधानी के लिए 3028, नरोट जयमल सिंह के लिए 1997, इस तरह कुल मिलाकर 28394 लोग बनते हैं। जिला मास मीडिया इंचार्ज विजय कुमारी ने कहा कि पठानकोट के 1451, घरोटा के 2180, बूंगल बधानी के 848, नरोट जयमल सिंह के 401 सहित कुल 4880 घर कवर किए जाएंगे। जिनमें पठानकोट से 1282, घरोटा से 1396, बूंगल बधानी से 755, नरोट जयमल सिंह से 486, कुल मिलाकर 3919 बच्चों को पोलियो बूंदें पिलाने का टारगेट रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए ओरल पोलियो वैक्सीन की कुल 7375 खुराकें चाहिए होंगी। जिसके लिए कुल 295 वाइल लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पठानकोट में दो, घरोटा में चार, बूंगल बधानी में दो, नरोट जयमल सिंह में पांच कुल मिलाकर 13 सुपरवाइजर अप्वॉइंट किए गए हैं। जिन की सुपरवि•ान में पठानकोट से 7, घरोटा से 12, बूंगल बधानी से 8, नरोट जयमल सिंह से 5, टीमें सहयोग हेतु तैयार की गई है। जिनमें से कुल मिलाकर 62 टीम सदस्य होंगे।

chat bot
आपका साथी