शादी में ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल के गांव में शादी समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:09 PM (IST)
शादी में ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
शादी में ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

संवाद सहयोगी, बमियाल : सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल के गांव में शादी समारोह में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा चार अन्य लोगों पर कोविड-19 गाइडलाइन की उल्लंघना करने के मामले दर्ज हुए हैं। एएसपी ग्रामीण आदित्य के नेतृत्व में नरोट जैमल सिंह व बमियाल पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव जनियाल के एक घर पर शादी समारोह चल रहा था, जिसमें निर्धारित की गई संख्या से अधिक मेहमान एकत्रित हुए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से वर-वधु दोनों पक्ष पर मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार आटो चालक की ओर से आटो में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है। बमियाल पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर सभी मामले दर्ज किए हैं।

बस में बिठाई 52 सवारी, केस दर्ज

सुजानपुर : कोरेना नियमों की उल्लंघन के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। एएसआइ गुरुप्रसाद ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से पुल नंबर 5 पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक बस जम्मू साइड से आई जिसे पुलिस पार्टी की ओर से रोककर ड्राइवर का नाम पता पूछा गया। चालक ने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी गांव रडआ थाना रामगढ़ जिला सांबा बताया। बस में 52 सवारी बैठी हुई थी। ड्राइवर ने बस में 100 प्रतिशत सवारियां बिठाकर आदेशों का उल्लंघन किया। जिस पर आरोपित जसवीर सिंह के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज

पठानकोट : रात्रि क‌र्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में थाना दो की पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रमन निवासी गली बड़भाग सिंह वाली पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक एएसआइ राम लाल के नेतृत्व में टीम ने पटेल चौक में नाका लगाया हुआ था।आरोपित पटेल चौक से काली माता मंदिर की ओर जा रहा था। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद आरोपित पर 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी