दातर से हमला कर पोकलैंड मशीन चुराई, 11 लोगों पर पर्चा

सन्नी कलेर निवासी भदरोया सुनील कुमार निवासी दिल्ली विक्रांत निवासी रतनगढ़ तथा आठ अज्ञात लोग गाड़ियों में हथियारों के साथ आए तथा वहां पर ललकारे मारने शुरू कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:38 PM (IST)
दातर से हमला कर पोकलैंड मशीन चुराई, 11 लोगों पर पर्चा
दातर से हमला कर पोकलैंड मशीन चुराई, 11 लोगों पर पर्चा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: सुजानपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुजानपुर के थाना प्रभारी सुरिदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अश्मित सिंह निवासी माडल टाउन पठानकोट ने पुलिस को बताया कि वे शनि खड में रोज की तरह काम कर रहे थे। आपरेटर किशोर कुमार पोकलैंड मशीन से कच्चे माल को उखाड़ रहा था। इस दौरान सन्नी कलेर निवासी भदरोया सुनील कुमार निवासी दिल्ली, विक्रांत निवासी रतनगढ़ तथा आठ अज्ञात लोग गाड़ियों में हथियारों के साथ आए तथा वहां पर ललकारे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान खड्ड में कच्चे माल की खुदाई कर रही पोकलैंड मशीन का आपरेटर किशोर कुमार डर कर भाग गया। इस दौरान सन्नी कलेर ने अपनी दातर से मुझ पर वार किया। वहीं सुनील कुमार ने दातर से उसके साथी राहुल पर भी वार किया। इस दौरान वे उक्त पोकलैंड मशीन को छीन कर अपने साथ ले गए। सुजानपुर पुलिस ने इस मामले में सन्नी कलेर व सुनील कुमार, विक्रांत तथा आठ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379बी(2), 148,149 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी