सेना के इनपुट पर पुलिस ने खंगाला बमियाल

सेना की तरफ से संदिग्धों के दिखने के इनपुट के बाद पुलिस ने बमियाल सेक्टर खंगाल डाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:13 AM (IST)
सेना के इनपुट पर पुलिस ने खंगाला बमियाल
सेना के इनपुट पर पुलिस ने खंगाला बमियाल

संवाद सहयोगी, बमियाल : सेना की तरफ से संदिग्धों के दिखने के इनपुट के बाद पुलिस ने बमियाल सेक्टर खंगाल डाला। बुधवार को जिला पुलिस ने बमियाल सेक्टर में सर्च अभियान चलाया। तड़के सेना की तरफ से मिली जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई, पर कोई भी संदिग्ध हाथ नहीं आया। भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल सीमा से दो किलोमीटर दूर संदिग्धों का इनपुट सेना ने पुलिस को दिया था। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे उज्ज दरिया पुल पर सेना के जवानों ने नाका लगाया था। यहां से सेना के जवानों की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि दरिया में एक-दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में देखे गए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा, डीएसपी ग्रामीण सुलखन सिह के साथ जवानों ने निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने उक्त क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर गुर्जरों के डेरे से लेकर खेतों की गहनता से छानबीन की गई। सर्च ऑपरेशन 11 बजे तक जारी रहा और पांच किलोमीटर में तलाशी की गई।

एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके की छानबीन की। इसमें कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई, एहतियात के तौर पर पुलिस सर्च अभियान जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी