सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी मंजीत सिंह और पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह ने स्वयं नाकों पर पहुंचकर वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 04:41 PM (IST)
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

संवाद सहयोगी, बमियाल: जिला पुलिस की ओर से जम्मू-कश्मीर से पंजाब में दाखिल होने वाले विकल्प मार्गो पर भी चौकसी बढ़ा दी है, जिसके तहत जेएंडके से पंजाब की सीमा में दाखिल होने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी मंजीत सिंह और पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह ने स्वयं नाकों पर पहुंचकर वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों को देखते हुए क्षेत्र में जेएंडके से पंजाब में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच और कड़ी कर दी गई है। किसी भी वाहन को बिना जांच के प्रवेश की इजाजत नहीं है।

chat bot
आपका साथी