सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चलाया रूटीन सर्च आपरेशन

बार्डर एरिया में पुलिस की ओर से चलाया जा रहा सर्च आपरेशन लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:04 PM (IST)
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चलाया रूटीन सर्च आपरेशन
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चलाया रूटीन सर्च आपरेशन

संवाद सहयोगी, बमियाल: बार्डर एरिया में पुलिस की ओर से चलाया जा रहा सर्च आपरेशन लगातार जारी है। बुधवार को नरोट जैमल सिंह एवं बमियाल पुलिस व घातक कमांडो टीम ने गांव पलाह, कोटली जवाहर और टिडा गांवों में सर्च आपरेशन चलाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह व प्रभारी सत्यम सिंह, इंस्पेक्टर आपरेशन राजेश कुमार की देखरेख में खेतों में बने घरों में भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस और घातक कमांडो टीम की ओर से क्षेत्र में बहते छोटे बड़े नाले के आसपास भी गहनता से जांच पड़ताल की गई हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं पुलिस की ओर से लोगों की आईडी प्रूफ भी चेक किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोई संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह रूटीन के तहत सर्च आपरेशन है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

chat bot
आपका साथी