पांच किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

थाना सुजानपुर की पुलिस ने पांच किलो 40 ग्राम भुक्की के साथ दो लोगों को पकड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:42 PM (IST)
पांच किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार
पांच किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : थाना सुजानपुर की पुलिस ने पांच किलो 40 ग्राम भुक्की के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि एएसआइ जसपाल तथा श्यामलाल की ओर से पुल नंबर चार के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान माधोपुर की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे। जिन्होंने अपने दोनों तरफ स्लीपिग बैग डाला हुआ था। वे दोनो पुलिस टीम को देख कर घबरा गए तथा पीछे मुड़ गए। संदेह होने पर पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने अपना बैग झाडि़यों में फेंक कर भागने लगे। आरोपितों को गिरफ्तार कर जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो पांच किलो 40 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपितों की पहचान गुरसाहिब सिंह निवासी बहादुर नगर पट्टी तथा कतर सिंह निवासी मुनाफा पट्टी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी