छह ग्राम हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार

थाना सुजानपुर पुलिस ने हिमाचल के छन्नी निवासी महिला को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 12:50 AM (IST)
छह ग्राम हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार
छह ग्राम हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर/पठानकोट

थाना सुजानपुर पुलिस ने हिमाचल के छन्नी निवासी महिला को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान गरमेसी उर्फ भोली निवासी गांव छन्नी-बेली के रूप में हुई है। एएसआई नरिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त महिला तस्कर के सुजानपुर आने की सूचना मिली थी। इसी दौरान मलिकपुर बस अड्डे पर टीम ने देखा कि महिला बस से उतर कर सुजानपुर की ओर चल पड़ी। पीछा करने पर महिला ने पुलिस टीम को देखा तो अपनी कोटी की जेब से लिफाफा बाहर फैंक दिया, जब लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि भोली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी