गोवंश की तस्करी को रोके पुलिस प्रशासन: चेयरमैन विक्की

पुनीत सिंह तथा विक्की ठाकुर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में गौ तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। अवैध तरीके से गोवंश को जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:16 PM (IST)
गोवंश की तस्करी को रोके पुलिस प्रशासन: चेयरमैन विक्की
गोवंश की तस्करी को रोके पुलिस प्रशासन: चेयरमैन विक्की

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति व हिदू तख्त की बैठक वीरवार को सुजानपुर में पंजाब प्रचारक पुनीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से समिति के पंजाब चेयरमैन विक्की ठाकुर उपस्थित हुए।

पुनीत सिंह तथा विक्की ठाकुर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में गौ तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। अवैध तरीके से गोवंश को जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है। इसके लिए रावी दरिया के माध्यम से गोवंश को जम्मू-कश्मीर पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण हिदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गो तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। वहीं पंजाब में जम्मू-कश्मीर दरिया के लिए विभिन्न रास्तों के माध्यम से जो गो तस्करी की जा रही है उस पर अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति इसके लिए पुलिस प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर दिनेश कुमार, मोहन कृष्ण, लाल सिंह, रोहित भट्टी, काली, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी