चीनी सामान के खिलाफ समिति चलाएगी अभियान

पटाखों पर हिदू देवी-देवताओं के चित्र और चीनी सामान के खिलाफ हिदू सुरक्षा समिति अभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:19 AM (IST)
चीनी सामान के खिलाफ समिति चलाएगी अभियान
चीनी सामान के खिलाफ समिति चलाएगी अभियान

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पटाखों पर हिदू देवी-देवताओं के चित्र और चीनी सामान के खिलाफ हिदू सुरक्षा समिति अभियान चलाएगी। यह बात समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर हरि देव अग्निहोत्री ने बैठक के दौरान कही। उनके साथ वरिष्ठ सदस्य सतनाम सिंह व बोबी अत्री भी मौजूद थे। डाक्टर अग्निहोत्री ने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। दीपावली में लोग पटाखे जलाते हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि पटाखा बनाने वाली कंपनियां उन पर देवी देवताओं के चित्र लगाती है। पटाखा जलने के बाद वह कूड़ा हो जाते हैं व लोगों के उन पर पांव पड़ते हैं। इससे हिदुओं की भावनाएं आहत होती है। इसको देखते हुए पटाखा कंपनियां देवी-देवताओं के चित्रों को हटाए। इसी प्रकार फेस्टिवल सीजन में चाइनीज माल की बिक्री को भी समिति नहीं होने देगी। क्योंकि दुनिया में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है। हिदू सुरक्षा समिति इसकी पठानकोट से शुरुआत करेगी जिसे प्रदेश भर में गांव, ब्लाक, कस्बा व शहरी स्तर पर कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे।

chat bot
आपका साथी