भाजपा की तरफ है लोगों का झुकाव, नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा : अश्वी कुमार

भाजपा की ओर से देहाती मंडल प्रधान नरिद्र सिंह पम्मी के नेतृत्व में सम्मान समारोह करवाया गया। जिसमें प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 10:37 PM (IST)
भाजपा की तरफ है लोगों का झुकाव, नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा : अश्वी कुमार
भाजपा की तरफ है लोगों का झुकाव, नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा : अश्वी कुमार

संवाद सहयोगी, घरोटा

भाजपा की ओर से देहाती मंडल प्रधान नरिद्र सिंह पम्मी के नेतृत्व में सम्मान समारोह करवाया गया। जिसमें प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए।

इस मौके पर पार्टी को मजबूत करते हुए किसान नेता सुभाष सिंह, जसवंत सिंह सैनी व कृष्ण गोपाल शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं रजिद्र सिंह अंदोत्रा को जिला सचिव नियुक्त कर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है। हमें भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। जिससे आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाया जा सके। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से लगना होगा। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह पूरी तनदेही से पार्टी के उत्थान के लिए कार्य करेगे। इस मौके पर युद्धवीर सिंह, प्रवीण कटोच, विजय कुमार, प्रवीन कुमार, रजिद्र सिंह, रेखा शर्मा, राम कुमार, सुरजीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें कार्यकर्ता : बब्बू भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गांव सौदड़ी में मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विशेष रूप से सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू शामिल हुए। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब लोगों के भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। जिसके प्रति भाजपा कार्यकर्ता को जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका सुजानपुर व गांवों में जाकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आटा-दाल, उज्ज्वला योजना, बुढ़ापा पेंशन, विधवा आश्रित, बैंकों में जन-धन योजना, सभी जनता को बैंकों में बीमा योजना तथा अन्य प्रकार की लोक भलाई स्कीमें चलाई गई है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ,बलवीर पठानिया, रशपाल सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी