सेमिनार लगाकर लोगों को बताए कानूनी अधिकार

जिला कानूनी सेवाओं के चेयरमैन व सेशन जज मोहम्मद गुलजार व सचिव रांजीव पाल सिंह चीमा की देखरेख में गांव पंजोंड में सेमिनार लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:24 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:24 PM (IST)
सेमिनार लगाकर लोगों को बताए कानूनी अधिकार
सेमिनार लगाकर लोगों को बताए कानूनी अधिकार

संवाद सहयोगी, माधोपुर : जिला कानूनी सेवाओं के चेयरमैन व सेशन जज मोहम्मद गुलजार व सचिव रांजीव पाल सिंह चीमा की देखरेख में गांव पंजोंड में सेमिनार लगाया गया। इस दौरान गांव सरपंच काकी देवी विशेष रूप से शामिल हुई। वहीं पीएलवी सुभाष और वकील सौरभ ने बताया कि जिनकी वार्षिक आमदनी तीन लाख रुपये से कम होती है उनको यदि किसी किस्म का कोई केस लड़ने की जरूरत पड़ती है तो उनको निश्शुल्क वकील मिलते हैं। कागज पत्रों के पैसे भी नहीं लगते हैं। लोक अदालतों में जो फैसले होते हैं उनकी पुन: अपील नहीं होती है। इसके फैसले को दीवानी कोर्ट की डिग्री की मान्यता प्राप्त है। इसमें दी गई फीस वापस हो जाती है। इसमें पैसों की बचत के साथ-साथ समय की बचत भी होती है। ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1968 पर फोन करें। इस मौके पर प्रेम पाल, केवल कृष्ण, बाबी, दलवीर, मोहन लाल, बलविद्र यशपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी