एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज

एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जिला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान संतोष सिंह गुरजीत सिंह संदीप सिंह तथा गुरबाज सिंह निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:05 PM (IST)
एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज
एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट, सुजानपुर : एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जिला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान संतोष सिंह, गुरजीत सिंह, संदीप सिंह तथा गुरबाज सिंह निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशन चंद निवासी बहादुर लाहड़ी ने बताया कि साल 2018 में उनका संपर्क उक्त चारों आरोपितों के साथ हुआ था। उन्होंने अपनी अच्छी पहुंच बताकर एमईएस में भर्ती करवाने के नाम पर उनसे ढाई लाख रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने भी अपने बेटे अश्वनी कुमार को भर्ती करवाने के लिए उक्त आरोपितों को ढाई लाख रुपये दे दिये थे। पैसे लेने के लंबे समय बाद तक भी जब उसके बेटे को उक्त लोगों ने भर्ती नहीं करवाया तो उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। पीडित का आरोप है कि उक्त लोगों ने 99 हजार रुपये तो उसके वापस कर दिए परंतु शेष राशि वापस नहीं की। इसके बाद शिकायत संबंधित पुलिस थाना में दी। शिकायत के बाद डीएसपी धारकलां ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। मामले में उक्त आरोपित की ओर से धोखाधड़ी किए जाने की बात सही पाई गई जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी