प्रति मिनट 960 ली. आक्सीजन का होगा उत्पादन: विज

याद रहे जिला में कोरोना की दूसरी लहर आक्सीजन की कमी आ गई थी जिसके बाद कोरोना पाजिटिव गंभीर मरीजों को दूसरे जिलो में रेफर करना पड़ा था। इसके बाद केंद्र से दो बार टीम सिविल अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट को लेकर मुआयना करने पहुंची थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:19 PM (IST)
प्रति मिनट 960 ली. आक्सीजन का होगा उत्पादन: विज
प्रति मिनट 960 ली. आक्सीजन का होगा उत्पादन: विज

जागरण संवाददाता, पठानकोट : देश सहित जिला में बेशक कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है लेकिन, बावजूद इसके सेहत विभाग द्वारा तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। सिविल अस्पताल पठानकोट में आक्सीजन प्लांट का काम तेजी से करवाया जा रहा है, वहीं जिला अस्पताल सहित सीएचसी सेंटरों में बेड बढ़ाने का काम भी शुरू है। बुधवार को विधायक विज ने सिविल अस्पताल में बन रहे आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।

याद रहे जिला में कोरोना की दूसरी लहर आक्सीजन की कमी आ गई थी, जिसके बाद कोरोना पाजिटिव गंभीर मरीजों को दूसरे जिलो में रेफर करना पड़ा था। इसके बाद केंद्र से दो बार टीम सिविल अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट को लेकर मुआयना करने पहुंची थी।

विधायक अमित विज ने आक्सीजन प्लांट के चल रहे काम पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि अब पठानकोट में आक्सीजन सरपल्स रहेगी। मरीजो को पिछली बार जो समस्याएं आई थी उनका सामना नहीं करना पड़ेगा। 10 दिन में में प्लांट में आक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्लांट हर मिनट 960 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करेगा। इससे पठानकोट सिविल अस्पताल के 96 बेड के अलावा अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा बधानी में 30 कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लेवल-2 के 30 बेड लगाए गए हैं। वहां भी उतनी क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। वहीं, पठानकोट के सभी प्राइवेट अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से इन-हाऊस आक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी