बाजवा के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बनने से पार्टी होगी मजबूत

प्रताप सिंह बाजवा के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बनने पर गुरदासपुर व पठानकोट में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। यह बात कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:26 PM (IST)
बाजवा के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बनने से पार्टी होगी मजबूत
बाजवा के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बनने से पार्टी होगी मजबूत

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

प्रताप सिंह बाजवा के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बनने पर गुरदासपुर व पठानकोट में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। यह बात कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने कही। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ तथा प्रभावशाली नेता है। पार्टी की ओर से उनके पार्टी में कद को देखते हुए उन्हें मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि बाजवा के आने से जिला पठानकोट तथा गुरदासपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को इसका काफी फायदा मिलेगा तथा जिला पठानकोट तथा गुरदासपुर की सभी सीटों पर कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ पूर्व प्रधान के नेतृत्व में बहुत अहम फैसला लिया गया। जिसका पूरे पंजाब की कांग्रेस को लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी