429 प्रतिबंधित कैप्सूल और छह ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया ने बताया कि उप निरीक्षक रमेश चंद बैस अपनी टीम के साथ भदरोया एरिया में रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भदरोया में श्रेष्ठा देवी पत्नी सरदारी लाल अपने घर में नशे का कारोबार करती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:00 PM (IST)
429 प्रतिबंधित कैप्सूल और छह ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार
429 प्रतिबंधित कैप्सूल और छह ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, नंगलभूर : गांव भदरोया में डमटाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात को एक घर में दबिश देकर एक व्यक्ति को 429 प्रतिबंधित कैप्सूल और छह ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया ने बताया कि उप निरीक्षक रमेश चंद बैस अपनी टीम के साथ भदरोया एरिया में रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भदरोया में श्रेष्ठा देवी पत्नी सरदारी लाल अपने घर में नशे का कारोबार करती है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घर से 429 प्रतिबंधित कैप्सूल और छह ग्राम चिट्टा जब्त हुआ। इस मौके पर पकड़े गए आरोपित की पहचान विकास कुमार उर्फ काका पुत्र सरदारी लाल निवासी भदरोया के रूप में हुई। आरोपित श्रेष्ठा की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी