कोविड अपडेट: सिर्फ एक संक्रमित, 832 लोगों को लगी वैक्सीन

जिले में अब तक 18252 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 18687 लोग पाजिटिव आ चुके हैं। सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने बताया कि इस समय 18 सक्रिय केस हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:21 PM (IST)
कोविड अपडेट: सिर्फ एक संक्रमित, 832 लोगों को लगी वैक्सीन
कोविड अपडेट: सिर्फ एक संक्रमित, 832 लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : सेहत विभाग के पास रविवार को पहुंची रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति पाजिटिव आया है, जबकि दो स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 18252 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 18687 लोग पाजिटिव आ चुके हैं। सिविल सर्जन डा. हरविदर सिंह ने बताया कि इस समय 18 सक्रिय केस हैं। 417 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। घरों से नकलते हुए मास्क जरूर पहने।

सेहत विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को 832 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18 से 44 साल के 266 लोगों को फ‌र्स्ट डोज, 228 लोगों को सेकेंड डोज, 45 से 60 साल के 77 लोगों को फ‌र्स्ट डोज, 232 लोगों को सेकेंड डोज, 60 साल से ज्यादा उम्र के 9 लोगों को फ‌र्स्ट व 20 को सेकेंड डोज लगाया गया है। अब तक पूरे जिले में 514671 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण के लिए लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी