टावर पर लगने वाली बैटरियों सहित एक गिरफ्तार

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। स्कूटी पर चार बैटरियां जो टावरों में इस्तेमाल होती है कि बारे में पूछा परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपित को बिल या इसकी रसीद दिखाने के लिए कहा गया जो वह पेश नहीं कर पाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:48 PM (IST)
टावर पर लगने वाली बैटरियों सहित एक गिरफ्तार
टावर पर लगने वाली बैटरियों सहित एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पठानकोट: टावरों पर लगने वाली बैटरियों को स्कूटी पर ला रहे एक युवक को थाना-दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान कुलदीप सिंह निवासी रानीपुर पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपित पर 379, 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएसआइ दर्शन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धीरा पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मलिकपुर साईड से स्कूटी सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। स्कूटी पर चार बैटरियां जो टावरों में इस्तेमाल होती है कि बारे में पूछा परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपित को बिल या इसकी रसीद दिखाने के लिए कहा गया जो वह पेश नहीं कर पाया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी